रायबरेली-एनटीपीसी द्वारा किए विकास कार्य चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट, धन के बन्दर बांट होने की ग्राम प्रधान ने लागया आरोप,,,,

रायबरेली-एनटीपीसी द्वारा किए विकास कार्य चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट, धन के बन्दर बांट होने की ग्राम प्रधान ने लागया आरोप,,,,

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार-रायबरेली-एनटीपीसी द्वारा गांव में कराए किए गए विकास कार्यों की पोल खुल गई। एनटीपीसी के सारे दावे हवा हवाई साबित हो रहे हैं। गांव में गुणवत्ता विहीन कार्य कराकर अधिकारियों ने एनटीपीसी के पैसों का बंदरबांट किया है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी एनटीपीसी की सुध नहीं ले रहा है।
         एनटीपीसी द्वारा ऊंचाहार ग्राम पंचायत में ऊंचाहार – सलोन मार्ग से लगी अलीगंज मोड़ से रेलवे स्टेशन के निकट तक आरसीसी रोड का गुणवत्ता विहीन निर्माण कराया गया है। चन्द सालों में ही सड़क उखड़कर बदहाल हो गई। नालियां झाड़ियों बन्द पड़ी हैं। जिनका कोई उपयोग नहीं है बल्कि बरसात के दिनों में उनमें भीषण जलभराव हो जाता है जिसके कारण पैदा होने वाले मच्छरों से डेंगू और मलेरिया का प्रकोप बढ़ जाता है। एनटीपीसी प्रदूषण के साथ विकास की आड़ में गम्भीर बीमारियां भी बांट रही है। एनटीपीसी में भ्रष्टाचार की धमक उस वक्त देखने को मिली जब चन्द दिनों में ही बनाई गई आरसीसी सड़क बदहाल हो गई। इसके साथ ही अलीगंज से बिकई-बभनपुर गांव को जोड़ने वाली सड़क भी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। एनटीपीसी ने गुणवत्ता विहीन सड़क बनाकर ग्रामीणों और अधिकारियों से वाहवाही लूट ली और अधिकारियों ने धन का बंदरबांट कर लिया। एनटीपीसी के अधिकारियों का खेल और बड़े भ्रष्टाचार की कहानी सुनिए। परियोजना द्वारा ग्राम पंचायत ऊंचाहार के मोहन का पुरवा, जरीफाबाद, हसनगंज, भक्तिन का पुरवा,पूरे चौहान गांव के ग्रामीणों को करीब एक वर्ष पूर्व पेयजल मुहैया कराने के लिए गांव में ही पानी की काली टंकी रखकर नल की लगाकर पानी की सप्लाई दी है । जिसे ग्राम पंचायत को नहीं सौंपा । बल्कि उसे खुद एनटीपीसी संचालित करती है।  मोटर जलने पर बाते तीन महीने सप्लाई बाधित हो गई । ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने ग्राम प्रधान से पेयजल साधन मुहैया कराने की अपील की जिसपर ग्राम प्रधान ने नल मुहैया करवाया है। अब सोचने वाली बात यह है कि आखिर लाखों और करोड़ो की लागत से बनी आरसीसी सड़क और पेयजल साधन का गुणवत्ता विहीन कार्य करवाकर करोड़ों के घोटाले की बात सामने आई है। प्रधान धनराज यादव ने बताया कि यदि समय रहते एनटीपीसी प्रबन्धन रवैया नहीं बदला तो हज़ारों ग्रामीणों के साथ धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।