रायबरेली-सब्जी मंडी परिसर में जेब से रुपए निकालते एक धरा गया , दूसरा फरार

रायबरेली-सब्जी मंडी परिसर में जेब से रुपए निकालते एक धरा गया , दूसरा फरार

-:विज्ञापन:-



   रिपोर्ट-सागर तिवारी 


ऊंचाहार- रायबरेली- क्षेत्र के खोजनपुर स्थित सब्जी मंडी में दुकानदारों की जेब से रुपए निकालते एक किशोर को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। उसकी पुलिस को सौंपा गया है , जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया । पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
         ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ–प्रयागराज राजमार्ग के किनारे खोजनपुर स्थित सब्जी सब्जी मंडी में गुरुवार को दो किशोर जेबकतरे व्यापारियों और ग्राहकों की जेब से रुपए चुरा लिए गए। इसकी सूचना सब्जी मंडी संचालक धर्मेन्द्र मौर्या को दी गई। धर्मेंद्र मौर्या स्थानीय बाजार के व्यापार मण्डल अध्यक्ष हैं। सूचना मिलते ही धर्मेंद्र मौर्या ने त्वरित कार्रवाई करते हुए माइक लेकर पूरी मंडी में जेबकतरे से सावधान होने की लिए ऐलान कर दिया। इसी दौरान जेबकतरे को एक व्यापारी जब काटते हुए एक जेबकतरे किशोर को रंगे हाथ पकड़ लिया। मंडी संचालक ने किशोर जेबकतरे का जेब काटने का डेमो वीडियो बनाया और क्षेत्रीय लोगों को जागरूक करने के लिए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मंडी संचालक के जेबकतरे से पूछताछ किया तो उसकी पहचान ललितपुर जिले के मेहरौनी क्षेत्र के गांव शिलावन निवासी 13 वर्षीय संजीत कुमार पुत्र रामकुमार के रूप में हुई। उसने यह भी कुबूल किया है कि जेब काटकर निकाले हुए पैसे उसका दूसरा साथी उसके गाँव का ही देशकुमार पुत्र देशराज लेकर भाग गया। 
मंडी संचालक समेत व्यापार मण्डल के सदस्यों और व्यापारियों ने कोतवाली में शिकायती पत्र समेत पकड़े गए जेबकतरे को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।  कोतवाल संजय ने मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।