रायबरेली-कलेक्ट्रट सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

रायबरेली-कलेक्ट्रट सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली-कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ अर्पित उपाध्याय व  एडीएम (प्र) सिद्धार्थ की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की जून व जुलाई माह की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित निस्तारित,लंबित व नए अभियोजन प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई।

अधिकारियों ने निर्देश दिए कि न्यायालयों में लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी सुनिश्चित कराई जाए तथा समयबद्ध कार्रवाई की जाए। अभियोजन अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि गंभीर प्रकरणों में गवाहों की उपस्थिति, समय पर साक्ष्य प्रस्तुत करने तथा केस डायरी की नियमित निगरानी की जाए। बैठक में पास्को,एससी/एसटी आदि से संबंधित गंभीर प्रकरणों पर विस्तार से समीक्षा की गयी।
बैठक में अभियोजन कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और विभागवार लंबित प्रकरणों का विवरण साझा किया गया।
बैठक में अभियोजन अधिकारी, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।