रायबरेली: तीसरे दिन भी सर्वर ठप, रेलवे स्टेशन पर नहीं हुआ रिजर्वेशन

रायबरेली: तीसरे दिन भी सर्वर ठप, रेलवे स्टेशन पर नहीं हुआ रिजर्वेशन

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली-नगर स्थित रेलवे स्टेशन में बुधवार को भी सर्वर ठप रहा। इससे टिकट के रिजर्वेशन का कार्य नहीं हो सका। रेलवे स्टेशन पर लगातार तीसरे दिन टिकट की बुकिंग का काम पूरे दिन बंद रहा।

जिससे रिजर्वेशन कराने पहुंचे लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
मलके गांव निवासी राजकिशोर अहमदाबाद जाने के लिए रिजर्वेशन कराने बुधवार को रेलवे स्टेशन पहुंचे। काउंटर पर सर्वर ठप होने की सूचना पढ़कर निराश लौट गए। शांति नगर निवासी विवेक गुप्ता ने बताया कि जरूरी यात्रा के लिए टिकट की बुकिंग करनी थी, लेकिन सर्वर की समस्या के कारण संभव नहीं हो सका। उधर, डाकघर में तीन दिन तक सर्वर की गड़बड़ी के कारण उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। तकनीकी सुधार के बाद बुधवार को कार्य सुचारू रूप से शुरू हुआ।
रेलवे के स्टेशन मास्टर श्यामलाल ने बताया कि सिस्टम जल गया है, जिससे दो दिन से रिजर्वेशन नहीं हो पा रहा है। जब तक ठीक नहीं हो जाता तब तक रिजर्वेशन हो पाना मुश्किल है। दुरुस्त होने में समय लगेगा।