डिप्टी सीएम केशव प्रसाद के रिश्तेदार से मारपीट, रायबरेली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, तीन फरार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद के रिश्तेदार से मारपीट, रायबरेली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, तीन फरार

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

उत्तर प्रदेश की रायबरेली पुलिस ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के रिश्तेदार से मारपीट करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन आरोपी अभी भी फरार हैं।

फरार आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कह रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, रायबरेली जिले के जगतपुर थाना क्षेत्र के पिछवारा गांव के रहने वाले हरिशंकर मौर्य डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के रिश्तेदार हैं। जन्माष्टमी के दिन उनके यहां एक कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए प्रतापगढ़ के पचीसा असोगी निवासी अमित कुमार मौर्य भतीजे अनिकेत मौर्य के साथ आए हुए थे। रात करीब साढ़े 10 बजे सामान खरीदने के लिए बाहर गए हुए थे। लौटते समय रास्ते में कार सवार दबंगों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। वाहन में तोड़फोड़ की गई। हमले में अमित कुमार और अनिकेत घायल हो गए थे।

पुलिस ने इनको किया गिरफ्तार

सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस घटनास्थल पहुंची। पीड़ित अमित कुमार मौर्य की तहरीर पर प्रफुल्ल सिंह और कुनाल सिंह निवासी मनीराम ऊंचाहार, शिवांश सिंह निवासी पूरे कछवाह जगतपुर और एक अज्ञात के खिलाफ जगतपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने प्रफुल्ल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, फरार अन्य आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस फरार आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।