रायबरेली-खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से एक चोर चोरी कारते सीसीटीवी टीवी में कैद,,,

रायबरेली-खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से एक चोर चोरी कारते सीसीटीवी टीवी में कैद,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार- रायबरेली में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय (बीआरसी) से एक हेलमेट चोरी का मामला सामने आया है। घटना शनिवार की है। शिक्षक ऋषभ गुप्ता विभागीय कार्य के लिए बीआरसी कार्यालय आए थे। उन्होंने अपनी बाइक पर हेलमेट रखा था।जब वे घर जाने लगे तो हेलमेट नहीं मिला। कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। इसमें एक व्यक्ति हेलमेट ले जाते हुए दिखाई दिया। शिक्षक ने आसपास के इलाके में तलाश की। करीब 100 मीटर की दूरी पर संदिग्ध व्यक्ति मिल गया।
शिक्षक ने तुरंत 112 पुलिस को सूचना दी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने नशे में होने जैसी हरकतें कीं। 112 पुलिस टीम ने एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल भेज दिया। शिक्षक ने पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज कोतवाली ऊंचाहार पुलिस को सौंप दिया है। उन्होंने चोरी के मामले में कार्रवाई और हेलमेट की बरामदगी की मांग की है।
अपराध निरीक्षक सियाराम राजपूत का कहना है कि मामले में जाँच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।