रायबरेली- विधायक के कार्यक्रम में गरीब किसानों को जाना पड़ा मिली धमकी,,,

रायबरेली- विधायक के कार्यक्रम में गरीब किसानों को जाना पड़ा मिली धमकी,,,

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार-रायबरेली-ग्राम प्रधान चुनाव को लेकर राजनीतिक तनाव सामने आया है।पट्टी रहस कैथवल निवासी सलमा पत्नी मुनव्वर अली ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। 
शिकायत के अनुसार, मंगलवार को लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग बाईपास के पास एक दबंग व्यक्ति ने उनके पति के साथ गाली-गलौज की। यह विवाद शनिवार को हुए एक कार्यक्रम से जुड़ा है। क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर मनोज कुमार पाण्डेय ने ऊंचाहार नगर में रेलवे क्रॉसिंग पर बनने वाले अंडरपास का भूमि पूजन किया था।
सलमा ने बताया कि वह अपने परिवार और कुछ ग्रामीणों के साथ इस कार्यक्रम में गई थी। इसी बात को लेकर दबंग व्यक्ति ने उनके परिवार और अन्य ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार किया। 
शिकायतकर्ता ने बताया कि वह और उनका परिवार मजदूरी करके गुजारा करते हैं। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। उनका कहना है कि इससे पहले भी दबंग व्यक्ति दो बार उनके साथ अभद्रता कर चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।