रायबरेली-दिनदहाड़े सीमेंट सरिया व्यवसायी का बैग लेकर भागें चोर, ग्रामीणों ने पकड़ किया पुलिस के हवाले,

रायबरेली-दिनदहाड़े सीमेंट सरिया व्यवसायी का बैग लेकर भागें चोर, ग्रामीणों ने पकड़ किया पुलिस के हवाले,

-:विज्ञापन:-

,, 

 रिपोर्ट-सागर तिवारी



गदागंज-रायबरेली-दिनदहाड़े सीमेंट सरिया व्यवसायी का बैग चोरी कर भाग रहे दो चोरों को पूर्व प्रधान व रिटायर्ड फौजी ने दौड़ाकर ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया उनके पास से चोरी किया गया बैग एवं एक बाइक भी बरामद हुई है। गदागंज थाना क्षेत्र के सरदारगंज तिराहा पर हमीर मऊ निवासी अरुण कुमार सिंह की सीमेंट सरिया की दुकान है सोमवार लगभग 11:00 बजे वह दुकान के बाहर बैग रखकर गोदाम की तरफ चले गए तभी बाइक से आए दो युवक बैग चोरी कर बाइक से भागने लगे तभी कुछ दूरी पर खड़े पूर्व प्रधान व रिटायर्ड फौजी कमलेश बहादुर सिंह ने उन्हें देख लिया और अपनी कार से अरुण कुमार सिंह के साथ पीछा किया। लगभग 4 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद युवक बैग फेक कर भाग रहे थे तभी पूर्व प्रधान फौजी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली डर कर दोनों युवक रुक गए वहां पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी इकट्ठे हो गए युवकों ने झाड़ी में फेके गए बैग को लाकर सुपुर्द किया वहीं पूर्व प्रधान कमलेश बहादुर सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवक शोभित तिवारी एवं राहुल यादव थाना हुसैनगंज जनपद फतेहपुर के रहने वाले हैं दोनों को बाइक के साथ गदागंज थाने में पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। थाना प्रभारी बलेदू गौतम ने बताया की पीडित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है विधिक कार्रवाई की जायेगी।