रायबरेली-बारिश में मकान गिरने से परेशान परिवार से मुलाकात करने पहुँची BDO,दिया आश्वासन

रायबरेली-बारिश में मकान गिरने से परेशान परिवार से मुलाकात करने पहुँची BDO,दिया आश्वासन
रायबरेली-बारिश में मकान गिरने से परेशान परिवार से मुलाकात करने पहुँची BDO,दिया आश्वासन

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

महराजगंज-रायबरेली-विकास खंड महराजगंज के अंतर्गत टूक गांव में लगातार हुई बारिश के कारण मुनव्वर अली का कच्चा मकान धराशायी हो गया। इस हादसे से परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा है और वे अस्थायी स्थिति में रहने को मजबूर हैं।
घटना की सूचना मिलने पर खंड विकास अधिकारी (BDO) सहित प्रशासनिक टीम गांव पहुंची और मौके का जायजा लिया। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को हर संभव सरकारी मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की गई, ताकि उचित राहत राशि शीघ्र प्रदान की जा सके।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान, स्थानीय प्रतिनिधि और ग्रामीण भी उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रशासन से त्वरित सहायता की मांग की।