रायबरेली-बांदा खण्ड पर स्थित लालगंज आर.ओ.बी. आमजन हेतु पुनः खोला गया:डीएम

रायबरेली-बांदा खण्ड पर स्थित लालगंज आर.ओ.बी. आमजन हेतु पुनः खोला गया:डीएम

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली-जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया है कि रायबरेली-बांदा मार्ग पर स्थित लालगंज रेलवे ओवरब्रिज (आर.ओ.बी.), जो वर्ष 2019 में क्षतिग्रस्त होने के कारण बंद कर दिया गया था, का पुनर्निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि 03 सितम्बर 2025 की मध्यरात्रि (12 बजे) से इस ओवरब्रिज को आमजन के आवागमन हेतु खोल दिया गया है। इससे क्षेत्रीय नागरिकों को यातायात में बड़ी सुविधा प्राप्त होगी।
शेष फिनिशिंग कार्य भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा।