रायबरेली-15 अगस्त को कब्जेदारी को लेकर दो पक्षो में हुआ विवाद बीच बाजार दबंगों ने कई राउंड की ताबड़तोड़ फायरिंग

रायबरेली-15 अगस्त को कब्जेदारी को लेकर दो पक्षो में हुआ विवाद बीच बाजार दबंगों ने कई राउंड की ताबड़तोड़ फायरिंग
रायबरेली-15 अगस्त को कब्जेदारी को लेकर दो पक्षो में हुआ विवाद बीच बाजार दबंगों ने कई राउंड की ताबड़तोड़ फायरिंग

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली

के हरचंदपुर की रघुवीरगंज बाजार में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट के फायरिंग होने लगी। इसमें 11 लोगों को गोली लगी है।

स्वतंत्रता दिवस पर हरचंदपुर में दो पक्षों में फायरिंग की सूचना पर पुलिस में खलबली मच गई।

हरचंदपुर के रघुवीरगंज बाजार में शुक्रवार की दोपहर भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। इसमें 11 लोग गोली लगने से घायल हो गए। आनन फानन कुछ घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल लाया जा रहा है। जिला अस्पताल में अब तक नौ घायल पहुंचे हैं।

हरचंदपुर के रघुवीरगंज बाजार में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में लंबे समय से तनाव चल रहा है। तनाव के बीच शुक्रवार की दोपहर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। घटना में बाजार में खरीदारी करने आए लोग और राहगीर भी घायल हुए हैं।

चार घायलों कंडोरा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद इजहार, बाजार निवासी आशुतोष, सुरेश पाल एवं सरफराज को सीएचसी ले जाया गया, जहां से इजहार एवं आशुतोष को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं कस्बे के मयंक, धीरेन्द्र सिंह, अजीत सिंह, अशोक सिंह, कंडोरा के आनंद लोधी, सोनू, अडोबर के राजेंद्र कुमार को सीधा जिला अस्पताल लाया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

सूचना पर एएसपी संजीव कुमार सिन्हा जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एएसपी का कहना है जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।