रायबरेली-क्षेत्रीय विधायक द्वारा याचिका समिति में शिकायत के बाद धांधली की जांच करने पहुंची टीम, मिली बड़ी खामियां मिली,,,,,

रायबरेली-क्षेत्रीय विधायक द्वारा याचिका समिति में शिकायत के बाद धांधली की जांच करने पहुंची टीम, मिली बड़ी खामियां मिली,,,,,

-:विज्ञापन:-



   रिपोर्ट-सागर तिवारी




ऊंचाहार-रायबरेली-क्षेत्रीय विधायक द्वारा याचिका समिति में शिकायत के बाद विधानसभा लोक निर्माण के दो अधीक्षण अभियंता के नेतृत्व में गठित टीम क्षेत्र में पक्की सड़क निर्माण में हुई धांधली की जांच करने पहुंची । टीम ने विधान सभा की छह सड़कों की जांच की है जहां संभावित बड़ी खामियां मिली हैं।  जिससे क्षेत्र में ठेकेदार केप्रति लोगों में नाराजगी है। जांच टीम ने टीम जल्द ही समिति को जांच रिपोर्ट सौंपेगी। 
         क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर मनोज कुमार पाण्डेय ने  विधान सभा क्षेत्र के रायबरेली जगतपुर ऊंचाहार मार्ग का शेष भाग, ग्राम कितूली सम्पर्क मार्ग, सलोन ऊंचाहार मार्ग से गोपालपुर उधवन सम्पर्क मार्ग, हनुमानगंज वीवी रसूलपुर सम्पर्क मार्ग, लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग मार्ग से सम्पर्क सवैया हसन गाँव से सवैया मीरा तक पक्की सड़क समेत अन्य पक्की सड़क निर्माण में हुई घोर अनियमितता की जाँच को लेकर विधान सभा की याचिका समिति मे शिकायत की थी। जिसके बाद सोमवार को लोक निर्माण विभाग लखनऊ से अधीक्षण अभियंता एमके वर्मा व  भगवान दास के नेतृत्व में गठित टीम में सहायक अभियंता मोहित यादव के  जिले के लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं और सहायक अभियंता अधिकारियों के साथ सड़कों के निर्माण में हुई धांधली अनियमितता की करने पहुंची। टीम सड़क की लम्बाई— चौड़ाई की नाप किया और खोदकर मापक यन्त्र से उसकी गुणवत्ता परखी। इस दौरान स्थानीय निवासी मेवालाल, साबिर, चांद, बिरजू, लखन, शंकर आदि ने बताया कि सड़क निर्माण में धांधली की गई है। आधिकारियों को भी सड़क निर्माण में संभावित अनियमितता मिली है। अधीक्षण अभियंता भगवान दास व एम के शर्मा से मिली अनियमितता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया जिससे यह स्पष्ट है सड़क निर्माण में अनियमितताएं मिली हैं। उन्होंने बयात की जल्द ही रिपोर्ट याचिका समिति को सौंपी जाएगी।