रायबरेली-सांप के काटने से 8 साल के बच्चे की मौत

रायबरेली-सांप के काटने से 8 साल के बच्चे की मौत

-:विज्ञापन:-



पिता-पुत्र को सोते समय सांप ने डसा, पिता का चल रहा इलाज

रायबरेली-महाराजगंज-कोतवाली क्षेत्र में सर्प दंश से एक बच्चे की मौत हो गई। दुर्गापुर मजरे कुशमहुरा गांव में गुरुवार सुबह करीब 6 बजे की घटना है। विनोद कुमार और उनका (8)वर्षीय बेटा कृष्ण कुमार घर में सो रहे थे।
उनके बिस्तर पर आए विषैले सांप ने दोनों को काट लिया। परिजन तुरंत दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज ले गए। डॉक्टर अनिल भारद्वाज ने दोनों के शरीर पर सांप के काटने के निशान की पुष्टि की।
(32)वर्षीय विनोद और कृष्ण की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में दोनों को एंटीवेनम इंजेक्शन दिया गया। इलाज के दौरान (8) वर्षीय कृष्ण कुमार की मौत हो गई। विनोद का इलाज जारी है। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।