रायबरेली-शिक्षक ने छात्र को पीटा, पुलिस से हुई शिकायत

रायबरेली-शिक्षक ने छात्र को पीटा, पुलिस  से हुई शिकायत

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अमित अवस्थी


बछरावां-रायबरेली-थाना क्षेत्र के अंतर्गत थुलेड़ी गांव के रहने वाले राकेश कुमार पुत्र मैकूलाल ने आरोप लगाया है कि उनका बेटा प्रिंस कुमार जूनियर हाई स्कूल थुलेड़ी में कक्षा सात का छात्र है । बुधवार को वह स्कूल गया था । जहां उसका एक अन्य छात्र से झगड़ा हो गया । झगड़े के बाद मामला शिक्षक तक पहुंचा । तो उन्होंने समझा बुझाकर दोनों को शांत करवा दिया । कुछ देर बाद कबड्डी खेल के दौरान दोनों छात्रों के बीच फिर कहासुनी हो गई । तब जब उनका बेटा शिकायत करने शिक्षक रामसहाय के पास पहुंचा । तो उन्होंने उसकी जमकर पिटाई कर दी । जिससे उसको गंभीर चोटे आई हैं । पीड़ित पिता ने बताया कि घटना की सूचना थाने पर देकर मामले से अवगत कराया गया है । थाना अध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।