रायबरेली-एक महिला के साथ उसके पति पर आरोप जाने क्यां है पूरा मामला❓

रायबरेली-एक महिला के साथ उसके पति पर आरोप जाने क्यां है पूरा मामला❓

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली- क्षेत्र में एक महिला के साथ उसके पति द्वारा की गई क्रूरता का मामला सामने आया है। सैदपुर की रहने वाली दुलारी की शादी 20 फरवरी 2017 को हमीदपुर बड़ागांव निवासी अजीत कुमार से हुई थी। शादी के बाद दोनों को जुड़वा बेटियां दिव्या और दिव्यांशी हुईं। 31 जुलाई 2024 को अजीत ने लखनऊ के आर्य समाज मंदिर महावीरगंज अलीगंज में एक दूसरी महिला से शादी कर ली। जब दुलारी को इसकी जानकारी हुई, तो वह लखनऊ गई और विरोध किया। पति ने उसे धमकाकर वापस भेज दिया।
कुछ दिन बाद अजीत घर आया और दुलारी के साथ मारपीट की। उसने दुलारी के जेवरात छीन लिए और उसे घर से निकाल दिया। दहेज में मिली मोटरसाइकिल भी बेच दी। पति ने धमकी दी कि अगर किसी से शिकायत की तो उसे और बच्चों को जान से मार देगा।
बुधवार को पीड़िता ने बताया कि वह पिछले ढाई साल से अपने भाई के घर रह रही है। अजीत न तो बच्चों से बात करता है और न ही उनका खर्च देता है। दुलारी ने थाना ऊंचाहार में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से पति समेत सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाल संजय कुमार से फोन कर जानकारी करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने सीयूजी नम्बर पर फोन नहीं उठाया।