रायबरेली-पट्टी रहस कैथवल में सगरा व हनुमान मंदिर की सौंदर्यकरण में महा भ्रष्टाचार जाने कैसे,,,,?

रायबरेली-पट्टी रहस कैथवल में सगरा व हनुमान मंदिर की सौंदर्यकरण में महा भ्रष्टाचार जाने कैसे,,,,?

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट-सागर तिवारी




ऊंचाहार-रायबरेली-जहां एक तरफ यूपी की सरकार माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा सार्वजनिक स्थानों को सौंदर्यकरण के लिए तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है वहीं पर  एक मामला ऊंचाहार क्षेत्र के ग्राम सभा पट्टी रहस कैथवल का है जहां पर कई वर्षों पुराना पक्का सगरा व हनुमान जी की प्रसिद्ध मंदिर व एक अलग 
स्थान के नाम से जाना जाता है वहीं पर कुछ वर्ष पहले एनटीपीसी के द्वारा कायाकल्प करने के लिए एक करोड़ ऊपर की धन राशि स्वीकृत प्रदान की गई थी जिसमें टेंडर होने के बाद काम शुरू हुआ और पहले से बना पक्का सगरा का सौंदर्यकरण होना था लेकिन काम शुरू होते ही भ्रष्टाचार हावी हो गया जिसमें घटिया सामग्री का प्रयोग शुरू किया गया लेकिन ग्रामीणों के सामने एक बार ठेकेदारों को नतमस्तक होना पड़ा और एनटीपीसी की गठित टीम मैके पर पहुंची और जांच शुरू किया और कमी मिलने पर सख्त से सख्त हिदायत दी की सही ढंग से काम होना चाहिए लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ कार्य करने की बजाय बिना कराए हुए ही कार्य का पूरा पेमेंट करा लिया गया अथवा नहीं इसकी जानकारी मुझे नहीं है लेकिन टिंडर के अनुसार मौके पर अनेक प्रकार के अभी कार्य बाकी हैं  जैसे स्ट्रीट लाइट पार्क बैठने की उच्चतम व्यवस्था टेबल पीने योग्य शुद्ध जल और लैट्रिन की व्यवस्था के साथ पूरे कैंपस को एक सुंदर रूप प्रदान करना था जिसमें लगभग 15 से 20% ही काम मौके पर हुआ है और जानकारी के अनुसार लगभग 2 वर्ष बीत जाने के बाद अधूरा काम पड़ा का पड़ा रह गया।
देखना यह है कि इस मामले को कितना गहराई से एनटीपीसी के अधिकारी लेते हैं या अधूरे कराए गए कार्य जो कि इस समय झाड़ियां में तब्दील हो गया है ऐसा ही पड़ा रहेगा।