रायबरेली- तीन महीने का आरव नें बुखार के चलते तोड़ा दम परिवारजनों में मचा कोहराम

रायबरेली- तीन महीने का आरव नें बुखार के चलते तोड़ा दम परिवारजनों में मचा कोहराम

-:विज्ञापन:-



 रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार- रायबरेली। लम्बे समय से बुखार के चलते सीएचसी में इलाज के दौरान नवजात शिशु ने माता पिता की गोद में ही दम तोड़ दिया। मृतक नवजात के माता पिता शहर में रहकर मजदूरी करते हैं। उनका रो रो कर बुरा हाल है। 
       कोतवाली क्षेत्र बरसवां मजरे कन्दरावाँ गांव निवासी राज कपूर जीविकोपार्जन के लिए परिवार समेत पंजाब प्रान्त में रहता है। उसके तीन माह के बच्चे आरव की बीते कुछ दिनों से बुखार के चलते तबियत खराब थी। बच्चे की बीमारी के चलते वह एक दिन पूर्व ही गांव आया था। शनिवार को उसकी हालत खराब होने परिजन उसे सीएचसी ले गए जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों को खबर लगते ही कोहराम मच गया। सीएचसी में मृतक की मां का रो–रो बुरा हाल हो रहा था थोड़ी देर में अचेत हो गई। वहां लोगों की भीड़ लग गई। काफी देर बाद परिवार के अन्य लोग उन्हें घर वापस के गए।