रायबरेली- सचिव सीतांशु प्रकाश का वायरल वीडियो पर डीडीओ का एक्शन,निलंबित

रायबरेली- सचिव सीतांशु प्रकाश का वायरल वीडियो पर डीडीओ का एक्शन,निलंबित
रायबरेली- सचिव सीतांशु प्रकाश का वायरल वीडियो पर डीडीओ का एक्शन,निलंबित

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली-सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो को लेकर जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार ने त्वरित संज्ञान  लेते हुए ग्राम विकास अधिकारी शितांशु प्रकाश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया  है।

ग्राम पंचायत उड़वा विकासखंड जगतपुर के  ग्राम विकास अधिकारी शितांशु प्रकाश  का परिवार रजिस्टर की नकल निर्गत किए जाने के लिए रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ ।जिला विकास अधिकारी ने बताया है कि उ0प्र0 सरकारी सेवक नियमावली के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर ग्राम विकास अधिकारी को कार्यालय खंड विकास अधिकारी दिनशागौरा से सम्बद्ध कर दिया गया है। इस प्रकरण में खंड विकास अधिकारी महाराजगंज को जांच अधिकारी नामित किया गया है।