रायबरेली-सरेनी विधानसभा के लोदीपुर उतरावां(कैली)के युवा समाजसेवी दिव्यांश बाजपेई ने किया चौथे नेत्र शिविर का आयोजन

रायबरेली-सरेनी विधानसभा के लोदीपुर उतरावां(कैली)के युवा समाजसेवी दिव्यांश बाजपेई ने किया चौथे नेत्र शिविर का आयोजन

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली जनपद की सरेनी विधानसभा अंतर्गत लोदीपुर उतरावां(कैली)गांव के बेटे, दिव्यांश बाजपेई एक ऐसे समाजसेवी हैं, जिनकी सेवा भावना ने न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि पूरे क्षेत्र में लोगों के दिलों को छू लिया है। गरीब और जरूरतमंदों के लिए उनका समर्पण आज हर घर की चर्चा का विषय बन गया है। हर महीने की भांति इस महीने के तीसरे रविवार को जब चौथे नेत्र शिविर का आयोजन हुआ तो क्षेत्र के बूढ़े मां बाप और बच्चे बच्चियों के हृदय में दिव्यांश बाजपेई के प्रति स्नेह देखने को मिला। दिव्यांश बाजपेई की कम उम्र में बड़ी सेवाएं देने की चर्चा आज पूरे क्षेत्र में व्याप्त है।हाल के दिनों में उनके आयोजनों और पहलों ने उन्हें क्षेत्र वाशियो के बीच एक लोकप्रिय चेहरा बना दिया है, जहां वे हर गरीब की आवाज बनकर उभरे हैं।सामाजिक समरसता और जरूरतमंदों की मदद के लिए कार्यरत है,
दिव्यांश बाजपेई ने बताया कि मेरे पूज्य बाबा स्वर्गीय देवीशंकर बाजपेई जी समाज के गरीब,शोषित और वंचित परिवारों से सदैव जुड़े रहे है और उन परिवारों की हरसंभव मदद करते थे। 
उनके पद चिन्हों पर चलने का प्रयास कर रहा हूं।
क्षेत्र के बुजुर्गों ने बताया कि दिव्यांश की सेवा भावना समाज में एकता और समरसता को बढ़ावा दे रही है।
दिव्यांश बाजपेई की सेवा वृद्धाश्रम,कुष्ठश्रम आश्रम और दैनिक भंडारे में भी देखने को मिलती है। 
दिव्यांश बाजपेई ने चौथे नेत्र शिविर में 262 चश्मे वितरित कर और 9 लोगों के मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए अस्पताल तक भेजा जिसमे पूरी सुविधाएं निःशुल्क रहेंगी।
समाजसेवी दिव्यांश बाजपेई ने बताया कि गरीबों की मदद से बड़ा कोई पुण्य नहीं।"सेवा ही हमारा धर्म है।"