रायबरेली-खोजनपुर धान क्रय केंद्र की प्रभारी शासकीय नियमों को मानने को तैयार नहीं,,,,?

रायबरेली-खोजनपुर धान क्रय केंद्र की प्रभारी शासकीय नियमों को मानने को तैयार नहीं,,,,?

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार-रायबरेली- प्रदेश सरकार द्वारा बनाए गए नियम कानून धान क्रय केन्द्र की प्रभारी के लिए कोई मायने नहीं रखता। भारतीय खाद्य निगम ऊंचाहार मंडी के लिए स्थान निर्धारित है। निर्धारित स्थान पर संचालित न करके मनमाफिक स्थान पर संचालित किया जा रहा है।  धान क्रय केंद्र की प्रभारी किसी भी कीमत पर शासकीय नियमों को मानने को तैयार नहीं है। वह केंद्रीय कर्मी होने का रौब झाड़ती हैं। उनके ऊपर उत्तर प्रदेश सरकार के किसी भी अधिकारी का कोई भी आदेश मायने नहीं रखता है। भले ही वह जिला क्रय अधिकारी ही हों या डीएम की परमीशन हो उनके लिए तो बस केन्द्रीय आदेश ही मायने रखता है।  धान क्रय केन्द्र के लिए ऊंचाहार मण्डी का स्थल निर्धारित है लेकिन क्रय केन्द्र खोजनपुर में फैली अव्यवस्थाओं के बीच संचालित है।
ऊंचाहार केंद्र प्रभारी दस बजे केंद्र पर पहुंचती है। तभी केंद्र खुलता है। शनिवार को इसकी पुष्टि की गई।
 बीते गुरुवार को केंद्र पर किसी भी प्रकार के बैनर न होने तथा वाल पेंटिंग न होने की शिकायत की गई थी। किंतु उसके बाद भी केंद्र प्रभारी के कानों में जूं तक नहीं रेंगी और न ही उन्होंने वाल पेंटिंग करवाई जबकि क्रय नीति में स्पष्ट लिखा हुआ है। बैनर होर्डिंग लगाकर प्रचार प्रसार किया जाए तथा वाल पेंटिंग कराकर सभी अधिकारियों के नामों और मोबाइल नम्बर का उल्लेख किया जाए।क्रय केंद्र सुबह नौ बजे से सायं 5 बजे तक खोलने के निर्देश दिए गए। बावजूद इसके क्रय केंद्र प्रभारी का केंद्र नौ बजे तक बंद पाया गया। इस बाबत उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि केंद्रों का निरीक्षण कर कार्यवाही की जायेगी।