रायबरेली-बहन को बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का आरोप , बड़ी बहन ने कोतवाली में दी तहरीर

रायबरेली-बहन को बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का आरोप , बड़ी बहन  ने कोतवाली में दी तहरीर

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली -एक बहन  ने अपनी छोटी बहन के ससुराल वालों पर उसे बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है । उसका कहना है कि ससुराल वाले उसकी बहन की हत्या करना चाहते हैं।
     मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव बिकरगढ का है । प्रतापगढ़ जनपद के परियावा कस्बे के स्टेशन रोड निवासिनी उमा देवी का कहना है कि उनकी छोटी बहन की शादी करीब 3 साल पहले ऊंचाहार कोतवाली के बीकरगढ़ गांव निवासी युवक से हुई थी ।उनका आरोप है की शादी के बाद से ही उनकी बहन को प्रताड़ित किया जाता रहा है। इस बीच जब वह गर्भवती हुई तब भी उसे कई तरह से प्रताड़ित किया गया। अब उसे उसके ससुराल वालों ने बंधक बना लिया है। उसे तरह-तरह से प्रताड़ना दी जा रही है। महिला का कहना है कि उसने जब अपनी बहन के पति को फोन किया तो उसके साथ भी गाली गलौज की गई है ।कोतवाली पहुंची महिला ने मामले की तहरीर दी है। कोतवाल संजय कुमार का कहना है की घटना की जांच की जा रही है ।दोनों पक्षों को बुलाया गया है।