रायबरेली-रेलवे स्टेशन पर यात्रियों द्वारा सुरक्षा नियमों की अनदेखी का मामला आया सामने विडियो वायरल

रायबरेली-रेलवे स्टेशन पर यात्रियों द्वारा सुरक्षा नियमों की अनदेखी का मामला आया सामने विडियो वायरल

-:विज्ञापन:-



 रिपोर्ट-सागर तिवारी 



ऊंचाहार-रायबरेली-रेलवे स्टेशन पर यात्रियों द्वारा सुरक्षा नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें यात्री फुटओवर ब्रिज का उपयोग न करके सीधे रेलवे ट्रैक पार करते दिखाई दे रहे हैं। वही रेल आने पर रेलवे ड्रग पर कूद कर गाड़ी में चढते भी नजर आ रहे हैं।जीआरपी आखिर क्या कर रही थी यह बड़ा सवाल है। वही
स्टेशन पर एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक जाने के लिए फुटओवर ब्रिज की सुविधा मौजूद है। फिर भी यात्री ट्रेन के आने पर प्लेटफॉर्म से उतरकर सीधे ट्रैक पार कर रहे हैं। जीआरपी और आरपीएफ की मौजूदगी में भी यह नियम उल्लंघन जारी है।
स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार त्रिपाठी ने इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए आरपीएफ को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रैक पार करने की यह हरकत यात्रियों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है।