रायबरेली-NTPC की बिजली मांग घटने पर एनटीपीसी परियोजना की तीन यूनिटों को किया गया बंद,,,,,

रायबरेली-NTPC की बिजली मांग घटने पर एनटीपीसी परियोजना की तीन यूनिटों को किया गया बंद,,,,,

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट-सागर तिवारी 



ऊंचाहार-रायबरेली- बिजली की मांग घटने पर एनटीपीसी परियोजना में संचालित छह यूनिटों में से तीन को बंद कर दिया गया है। जिसके चलते कई राज्यों में बिजली संकट छा गया है। परियोजना प्रबंधन की बिजली मांग बढ़ने का इंतजार कर रहा है।
       एनटीपीसी परियोजना में युनिट नंबर पांच से लेकर पांच तक 210, 210 तो वहीं छठवीं युनिट पांच सौ मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता वाली बनाई गई।  यूनिटों की बदौलत एनटीपीसी परियोजना 1550 मेगावाट प्रति घंटे विद्युत उत्पादन करती है। रविवार की रात कई प्रदेशों ने बिजली की मांग घटा दी, जिसके चलते पर प्रबंधन को यूनिट नंबर एक, दो व पांच को बंद करना पड़ा। तीनों यूनिटों के अचानक बंद हो जाने के बाद परियोजना का विद्युत उत्पादन एक तिहाई भाग पर रह गया। परियोजना द्वारा युनिट नंबर तीन, चार व छह को उनकी आधी भर क्षमता पर संचालित कर 632 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी कमल शर्मा ने बताया कि उत्तरी ग्रेड द्वारा बिजली की मांग घटाए जाने की वजह से तीनों यूनिटों को बंद करना पड़ा है। बिजली की मांग बढ़ते ही सभी युनिटों को उनके उत्पादन भार क्षमता पर संचालित कर बिजली का उत्पादन सुरु कर दिया जाएगा।

यह राज्य होंगे प्रभावित


एनटीपीसी परियोजना में उत्पादित बिजली को उत्तरी ग्रिड के माध्यम से उत्तर प्रदेश समेत उत्तराखंड, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व जम्मू कश्मीर राज्य को भेजी जाती है। यहां की एक भी युनिट बंद होने पर इसका असर इन सभी राज्यों पर पड़ता हैं।