रायबरेली: पीडियाट्रिक आईसीयू फुल ऑक्सीजन का प्लांट ठप

रायबरेली: पीडियाट्रिक आईसीयू फुल ऑक्सीजन का प्लांट ठप

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली-जिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट के ठप होने से सबसे बड़ी समस्या पीडियाट्रिक आईसीयू में आ गई है। आईसीयू के सभी बेडों तक सीधे ऑक्सीजन की आपूर्ति की अलग से व्यवस्था होने के बाद भी मिनी प्लांट को शुरू नहीं कराया गया है।

पिछले तीन दिनों से ऑक्सीजन प्लांट ठप पड़ा है।
पीडियाट्रिक आईसीयू के सभी बेड फुल हो गए हैं, लेकिन बच्चों को कंसंट्रेटर और सिलिंडरों के सहारे ऑक्सीजन देने का प्रयास किया जा रहा है। किसी भी दिन कोई बड़ा संकट खड़ा होने की आशंका बढ़ गई है।
जिला अस्पताल में सभी 300 बेडों पर पाइप के माध्यम से ऑक्सीजन मुहैया कराने के लिए एक हजार एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) की क्षमता का प्लांट स्थापित है। प्लांट के कंप्रेशर में अचानक खराबी आने के बाद पिछले तीन दिनों से ऑक्सीजन का उत्पादन ठप हो गया है। ऐसा होने के बाद बेडों पर सीधे ऑक्सीजन की आपूर्ति भी बाधित है। इमरजेंसी में मरीजों को ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सिलिंडर व कंसंट्रेटर से मरीजों को ऑक्सीजन देने का प्रयास किया जा रहा है। सबसे बड़ी समस्या पीडियाट्रिक आईसीयू में है।
आईसीयू के लिए आपात स्थिति में सीधे बेडों पर ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए मिनी प्लांट स्थापित है। यहां एक साथ आठ सिलिंडरों को जोड़कर आईसीयू में ऑक्सीजन की आपूर्ति की व्यवस्था है, लेकिन जिला अस्पताल प्रशासन ने अब तक उसे भी संचालित नहीं कराया है।