रायबरेली-करोड़ की लागत से बनने वाले अंडरपास का क्षेत्रीय विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय ने भूमिपूजन कर किया शिलान्यास

रायबरेली-करोड़ की लागत से बनने वाले अंडरपास का  क्षेत्रीय विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय ने भूमिपूजन कर किया शिलान्यास

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार-रायबरेली- नगर की मुख्य क्रासिंग पर सवा चार करोड़ की लागत से बनने वाले अंडरपास का शनिवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय ने भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। दरअसल नगर की पुरानी रेलवे क्रॉसिंग के बंद होने के बाद पूरा ऊंचाहार दो भागो में विभाजित हो गया था। अंडरपास बनने के बाद यह विभाजन खत्म होगा। ऊंचाहार क्षेत्र के लोगों को अंडरपास के रूप में बड़ी सौगात मिली है। इस रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाकर सीधे आवागमन बहाल किया जाएगा। इस दौरान रेलवे विभाग के अधिकारी व बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे ।

शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक ने जनता को सम्बोधित करते हुए बीजेपी सरकार की उप्लब्धियाँ गिनाते हुए कहा कि पहलगाम में हमारे देश के वीर जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया।इसके अलावा उन्होंने कहा कि ऊंचाहार की जनता के साथ वो हमेशा खड़े रहेंगे, क्योंकि आज वो जो कुछ भी इसी ऊंचाहार की जनता के बल पर है।
इसके अलावा डलमऊ ब्लाक प्रमुख शिवराम रावत, रोहनियां ब्लाक प्रमुख राकेश पासी, जगतपुर ब्लाक प्रमुख दलबहादुर सिंह,नगर पंचायत अध्यक्ष डलमऊ बृजेश दत्त गौड़,ने भी सम्बोधन दिया।
कार्यक्रम का संचालन मुन्ना मिश्रा दिया गया।
इस दौरान विधायक ने विधानसभा के ऊंचाहार, जगतपुर, रोहनियां, दीनशाह गौरा मंडल के कार्यकर्ताओं तथा ऊंचाहार व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर रेलवे विभाग के वरिष्ठ मंडल इंजीनियर इंद्र कुमार, सहायक अभियंता प्रयागराज पवन कुमार, स्टेशन अधीक्षक विनोद त्रिपाठी, आरपीएफ प्रभारी सन्तोष सिंह के अलावा आशीष तिवारी, जितेंद्र बहादुर सिंह, अभिलाष चन्द्र कौशल, ज्ञान बहादुर सिंह बाबा ,वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र तिवारी बाबा,सुनील दुबे, लालचंद कौशल, दीपक निषाद, पवन सिंह, केके पटेल, देवेश लोधी,अशोक मिश्रा, ब्रिजेश यादव, मो इफ्तिखार उर्फ लल्लू, श्रीराम पाल विनय शुक्ल बाबा, अनिल पांडेय,समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।