रायबरेली-अचानक गांव के अंदर से हाईवे पर निकली कार से टकराई बाइक, दो घायल

रायबरेली-अचानक गांव के अंदर से हाईवे पर निकली कार से टकराई बाइक, दो घायल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-हेमंत कुमार

बछरावां-रायबरेली-थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुंदनगंज गांव के पास अचानक गांव के अंदर से हाईवे पर निकली एक कार से बाइक टकरा गई। जिसमें बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें कार सवार के द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात  एक की हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की केतार पुत्र मैकू उम्र 65 वर्ष अपने पुत्र अनुज उम्र 20 वर्ष निवासी अडोबर थाना हरचंदपुर बछरावां से दवा लेकर अपनी बाइक से अपने घर जा रहे थे, तभी कुंदनगंज गांव से  अचानक हाईवे पर निकली कार से उनकी बाइक टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। तुरंत कार चालक इकबाल पुत्र इंतजार हुसैन निवासी समेसी थाना नगराम ने मानवता दिखाते हुए दोनों घायलो को अपनी कार से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात चिकित्सकों के द्वारा केतार की हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।