Raibareli-विद्युत कर्मचारियों के हड़ताल के चलते 2 दर्जन से अधिक गांव अंधेरे में डूबे।

Raibareli-विद्युत कर्मचारियों के हड़ताल के चलते 2 दर्जन से अधिक गांव अंधेरे में डूबे।

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-रामजी राय 


सलोन-विद्युत कर्मचारियों के हड़ताल के कारण सलोन क्षेत्र के तीन फीडरो से जुड़े 2 दर्जन से अधिक गांव अंधेरे में डूबे। स्थानीय प्रशासन विद्युत आपूर्ति बहाल कराने में जुटा। अपनी मांगों को लेकर विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जिज वलिया फीडर, वर्ल्ड बैंक फीडर तथा करहिया फीडर, में तकनीकी खराबी होने के कारण दो दिनों से बंद हो गए है। जिसके कारण इन फीड रो से जुड़े दो दर्जन से अधिक गांव की लगभग 15000 की आबादी के लोग अंधेरे में है। जिससे लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है बिजली न होने से ना तो घरों में पीने के लिए पानी मिल पा रहा है और न ही  बिजली व पंखे चल रहे हैं। इतना ही नहीं इस समय बच्चों की  परीक्षाएं  चल रही हैं बिजली ना होने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। लोग अपने घरों में अंधेरे पर रहने के लिए मजबूर हो गए हैं। विद्युत उपभोक्ता विद्युत खराबी की सूचना अधिकारियों को तो देना चाहता है परंतु सभी अधिकारियों के मोबाइल स्विच ऑफ मिल रहे हैं। विद्युत उपखंड सलोन में मौजूद संविदा कर्मचारी संतोष कुमार श्रीवास्तव, व उमेश यादव आठ फीडर  की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। संविदा कर्मचारी सब स्टेशन ऑपरेटर संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वैसे तो 8 घंटे की हम लोगों की ड्यूटी है परंतु  हड़ताल के चलते 24 घंटे काम करना पड़ रहा है। किसी तकनीकी खराबी के कारण ही विद्युत आपूर्ति बाधित है विद्युत सब स्टेशन से कोई कटौती नहीं की जा रही है। तीन फीडरो की विद्युत आपूर्ति बाधित होने की जानकारी नायब तहसीलदार आशीष गौरव से की गई तो उन्होंने बताया कि विद्युत आपूर्ति बहाल कराने के लिए जिले के प्राइवेट एजेंसी से संपर्क किया जा रहा है। एजेंसी के लोग जैसे ही सलोन आएंगे विद्युत फाल्ट ठीक करा कर आपूर्ति जारी कर दी जाएगी। विद्युत सब स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक सिपाही व गार्ड की तैनाती की गई है। तथा स्थानीय प्रशासन पल-पल की जानकारी ले रहा है।