राना बेनी माधव सिंह की 221वीं जयंती पर भाव समर्पण एवं सम्मान समारोह

राना बेनी माधव सिंह की 221वीं जयंती पर भाव समर्पण एवं सम्मान समारोह

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-केशवानन्द शुक्ला

24 अगस्त को जगतपुर खेल मैदान में होगा ऐतिहासिक आयोजन

न्यायमूर्ति डी.पी. सिंह करेंगे अध्यक्षता, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह होंगे मुख्य अतिथि

बैसवारे की 100 विभूतियों संग प्रख्यात हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित

पद्मश्री सुधा सिंह अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ी को मिलेगा राना स्मृति सम्मान

प्रेस वार्ता में बड़ी संख्या में पत्रकारों की रही उपस्थिति 

रायबरेली- राना बेनी माधव सिंह स्मारक समिति शंकरपुर, (जगतपुर) के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर नायक राना बेनी माधव सिंह की 221वीं जयंती के पावन अवसर पर आगामी 24 अगस्त, को खेल का मैदान निकट स्टेट बैंक जगतपुर रायबरेली में प्रातः 11 बजे से भाव समर्पण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम के सन्दर्भ में आज प्रेस वार्ता में समिति के संस्थापक हरचंद बहादुर सिह पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यायमूति श्री डी० पी०सिंह (पूर्व न्यायाधीश (उच्च न्यायालय, लखनऊ) करेगें। समिति के अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि जनपद की माटी में जन्मे राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माननीय श्री दिनेश प्रताप सिंह कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहेंगे। समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राम अकाल बहादुर सिह ने बताया कि विशिष्ट अतिथि के रूप में गोसाईगंज,(अयोध्या) से विधायक माननीय श्री अभय प्रताप सिंह की गरिमामई उपस्थिति रहेगी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री आशापाल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सरेनी के पूर्व विधायक  श्री इंद्रेश विक्रम सिंह  उपस्थित रहेगे। वरिष्ठ पदाधिकारी दिलीप द्विवेदी ने बताया कि बैसवारे की 100 विभूतियों को सम्मानित किया जायेगा। समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में ऊंचाहार के पूर्व विधायक अजयपाल सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। संयोजक डॉ. आजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि राना बेनी माधव सिंह स्मारक समिति शंकरपुर द्वारा राना बेनी माधव सिंह स्मृति सम्मान से पद्मश्री सुधा सिंह, अमर बहादुर सिंह स्मृति साहित्य सम्मान से प्रोफेसर शिव वरन शुक्ला पूर्व कुलपति छत्तीसगढ़ व प्रोफेसर शिवराज सिंह, 
 प्रोफेसर के० एन० आई० सुल्तानपुर सम्मानित किये जायेगे। वहीं दल बहादूर सिंह स्मृति सेवा सम्मान से वरिष्ठ अधिवक्ता श्री रवीन्द सिंह चंदेल व श्री एडवोकेट वृजेन्द्र बहादर  सम्मानित किये जायेंगे।
इस अवसर पर जे० पी० सिंह, अजय पाल सिंह , डॉ. अमिता खुबले, अशोक ठाकर, सुनील सिंह, बीपी सिंह, अजय  चन्देल, रतन, भूपेंद्र सिंह विभाग संगठन मंत्री, राकेश  गुप्ता , इं. राजकुमार सिंह, प्रोफेसर प्रवेश नारायण सिंह, राजा भदोरिया, गोरख सिंह, पूर्णेन्द्र सिंह चौहान, अतेंद्र सिंह, अरविंद सिंह चौहान, श्याम सिंह, चुन्नूसिंह, छोटे सिंह, शिव कमल सिंह, पत्रकारों में वीरेंद्र साहू,इंद्रेश कुमार, धीरज श्रीवास्तव, रोहित मिश्रा, केशवानंद शुक्ला, राहुल मिश्रा, ओम द्विवेदी, मोहित मोदनवाल, अनमोल मोदनवाल,पिंकू शुक्ला, आदित्य बाजपेई, संजय सिंह, सुशील सिंह, बृजेश त्रिपाठी, अखिलेश मिश्रा, मदन सिंह परिहार, भानु प्रताप, शिवम त्रिवेदी, आलोक पांडेय,संपादक अनुज अवस्थी,  शिव प्रसाद यादव,अकमल खान, मेंहताब खान, असद खान, संजय मौर्य, विवेक श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव, अजीत सिंह, राजपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, नागेंद्र प्रताप सिंह, मोहन कृष्ण, सैयद हुसैन अख्तर, राकेश गुप्ता, इंद्रजीत राजपूत, संतोष पांडेय, प्रेम द्विवेदी, शिव मनोहर पांडय राजेश पांडेय, राजेश मिश्रा राजन, महेश त्रिवेदी आदि इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।