रायबरेली-पालतू कुत्ते को लेकर दो पक्षो में खूनी संघर्ष खूनी संघर्ष में 5 लोग गंभीर रूप से घायल

रायबरेली-पालतू कुत्ते को लेकर दो पक्षो में खूनी संघर्ष खूनी संघर्ष में 5 लोग गंभीर रूप से घायल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

महराजगंज: पालतू कुत्ते को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोराडी गांव के मजरा मोन गांव में पालतू कुत्ते को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। घटना में कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) महराजगंज में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, एक पक्ष से तीन और दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हुए हैं। सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है। गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

प्रशासन की निगरानी में घायलों का इलाज जारी है, वहीं गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।