रायबरेली-सपा के सांगठनिक ढांचे में पी डी ए की खूबसूरत तस्वीर जरूरी - डॉ रूदल यादव

रायबरेली-सपा के सांगठनिक ढांचे में पी डी ए की खूबसूरत तस्वीर जरूरी - डॉ रूदल यादव

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊँचाहार-रायबरेली- सोमवार को विधान सभा ऊँचाहार के  हथकुई मतीनगंज में सपा के प्रदेश अध्यक्ष  श्यामलाल पाल  के निर्देशों के अनुपालन में समाजवादी पार्टी के स्थानीय कार्य कर्ताओं  नेताओं  और मतदाताओं की  एक जनसंवाद संगोष्ठी का आयोजन डा0 बलकरन यादव व  सुमन सिंह के नेतृत्व में किया गया।  संगोष्ठी के मुख्य अतिथि प्रभारी विधानसभा ऊंचाहार प्रो0 रुदल यादव   रहे । अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष ऊंचाहार जगदेव यादव ने की। संगोष्ठी में प्रो0 डॉ रुदल यादव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पी डी ए की राजनैतिक अवधारणा पर विस्तार से चर्चा की और पी डी ए की राज संकल्पना को सामाजिक  परिवर्तन की महत्त्वपूर्ण  विधा के रूप में परिभाषित किया। प्रो0 डॉ रुदल यादव ने  कहा की माननीय श्री अखिलेश यादव जी वर्तमान राजनैतिक पारिस्थितिक तंत्र में सामाजिक न्याय आंदोलन के एक मात्र सच्चे राही  हैं  जो दलितों, पिछड़ों, शोषितों, वंचितों, अकलियतों की सत्ता शासन में सम्यक भागीदारी के निर्विवाद पैरोकार हैं । प्रो0 रुदल यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का स्पष्ट निर्देश है की बोधिसत्व बाबा साहब डा0 भीमराव अंबेडकर जी के समतावादी समाज की संरचना के सपने को साकार करने के लिए समाजवादी पार्टी के सांगठनिक ढांचे में पी डी ए की एक खूबसूरत तस्वीर  बहुत जरूरी है जिसका ऊंचाहार विधानसभा के बूथ स्तर तक के संगठन में पूरा ध्यान रखा गया है। संगोष्ठी में ब्लॉक अध्यक्ष ऊंचाहार बिंदेश्वरी पासी ने अपने क्रांतिकारी भाषण में ऊंचाहार से सामंतवाद को समाप्त करने के लिए  अखिलेश यादव के किसी भी जाति और धर्म के प्रत्याशी को जाति और धर्म से ऊपर उठकर मतदान करने का आह्वान किया।समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा0 नरेंद्र कुमार यादव ने  अखिलेश यादव के नेतृत्व में पी डी ए की एकता और आपसी समन्वय तथा सौहाद्र पर विशेष बल दिया। ब्लॉक अध्यक्ष जगतपुर मोहम्मद हसनैन ने  कवि हृदय श्रद्धेय उदयप्रताप सिंह जी की " अगर नही समझी गई बात तो नुकसान सबका है" जैसी प्रेणादायक पंक्तियों का उल्लेख कर भाजपा की संविधान विरोधी नीति और अधिनायकवादी आचरण का विरोध करने के लिए पी डी ए को प्रेरित किया। सपा नेता रेहान ने सभी कार्यकर्ताओं के सुख दुख में हमेशा साथ खड़े रहने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इसके अतिरिक्त संगोष्ठी को समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव डा0 कमलेश कुमार मौर्य जिला सचिव धर्मेन्द्र पाल , सीए0 सतीश यादव, कंदर्प यादव (तूफान सिंह) सुमन सिंह ने भी संबोधित किया। संगोष्ठी का संचालन सहायक प्रोफेसर डा0 बलकरन  यादव ने किया। संगोष्ठी में उपस्थित सेक्टर प्रभारियों और बूथ अध्यक्षों को मुख्य अथिति द्वारा समाजवादी अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। संगोष्ठी में विधानसभा उपाध्यक्ष प्रत्युष गौतम चिलौली सेक्टर प्रभारी श्री अवधेश यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं महिलाओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।