रायबरेली-राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के निर्विरोध अध्यक्ष बनें आशुतोष शुक्ल

रायबरेली-राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के निर्विरोध अध्यक्ष बनें आशुतोष शुक्ल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


अभिनव चौहान को कार्यवाहक एवम लोकतंत्र शुक्ल को महामंत्री पद की जिम्मेदार

नव निर्वाचित कार्यकारिणी में युवाओं एवम महिलाओं को प्राथमिकता*
*जया मौर्य,सपना बाजपेई कंचन सिंह नीरजा कुरील संगीता एवम अल्का सिंह को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

बछरावां।राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का त्रैवार्षिक अधिवेशन एवम निर्वाचन आज बुधवार को  बछरावां में सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से आशुतोष शुक्ल को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
वीरेंद्र चौधरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवम प्रतिमा सिंह जिला मंत्री के पर्यवेक्षण में चुनाव अधिकारी जयकरन जिला मीडिया प्रभारी शाश्वत बाजपेयी,सह मीडिया प्रभारी एवम शशी चौधरी जिला मंत्री द्वारा निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न कराई गयी।मात्र एक ही नामांकन होने के कारण श्री आशुतोष शुक्ल को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया।कार्यवाहक अध्यक्ष पद पर अभिनव सिंह चौहान, महामंत्री पद पर लोकतंत्र शुक्ल एवम कोषाध्यक्ष पद पर राहुल वर्मा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।सर्व सम्मति से हुये निर्विरोध निर्वाचन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रशांत मोहन,महिला उपाध्यक्ष पद पर जया मौर्य,उपाध्यक्ष पद पर विभा सिंह,रमेश वर्मा,कृष्ण मोहन दुबे,राम प्रकाश एवम अंजू गुप्ता,मंत्री पद पर देवेंद्र पाल,अर्पित श्रीवास्तव,कंचन सिंह मालती देवी ,संगीता गौतम संयुक्त मंत्री के पद पर दिव्या सिंह, सुनीता देवी संगठन मंत्री पद पर शैलेन्द्र कुमार वर्मा एवम सपना बाजपेई प्रचार मंत्री पद पर वीरेंद्र प्रताप सिंह आलोक सिंह,पीयूष सिंह,नीरजा कुरील धीरज कुमार,सह कोषाध्यक्ष पद पर अमरीश कुमार,आडीटर पद पर नीरज कुमार एवम मीडिया प्रभारी पद पर दीपक कुमार को निर्वाचित घोषित किया गया।सभी की सहमति से राजेन्द्र प्रसाद शर्मा,राम रतन शिखा शुक्ला एवम शशिलेश कुमार को सरंक्षक पद के दायित्व की घोषणा करते हुए
जिला महामंत्री संजय कन्नोजिया एवम जिला संगठन मंत्री मधुकर सिंह ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी तथा पूर्ण निष्ठा के साथ संगठन में जुड़ने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया ।जिला महामंत्री ने नव नियुक्ति कार्यसमिति को बछरावां विकास क्षेत्र के शिक्षक/शिक्षिकाओं से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान कराने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
 त्रैवार्षिक अधिवेशन/निर्वाचन के  का शुभारंभ प्रदेशीय संगठन मंत्री शिव शंकर सिंह ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए संगठन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ पूरे देश का सबसे बड़ा शैक्षिक संगठन हैं। पूरे देश मे पंद्रह लाख से अधिक इसके सदस्य हैं। यह संगठन शिक्षक,शिक्षार्थी एवं समाज के हितों का चिंतन करने वाला एकमात्र संगठन है। शिक्षक समस्याओं के निस्तारण हेतु संगठन का नेतृत्व सतत प्रयत्नशील रहा है। उन्होंने शिक्षकों से अधिकारों की लड़ाई के साथ ही कर्तव्य पालन पर जोर देने का आव्हान किया।
जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षकों की वाजिब समस्याओं का त्वरित समाधान कराया जाएगा एवम शिक्षक हितों को लेकर संगठन सदैव मुखर रहेगा।श्री सिंह ने कहा कि
शिक्षकों के हितों को सुरक्षित रखना ही संगठन का उद्देश्य है। संगठन के निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका है, सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए संकल्पित रहें।
नव निर्वाचित अध्यक्ष आशुतोष शुक्ल ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि यह शिक्षक स्वाभिमान, अधिकार-सुरक्षा एवं भविष्य-निर्माण का सशक्त अधिष्ठान है। यह संघ उस संघर्षशील परंपरा का संवाहक है। जिसने हर विषम परिस्थिति में संगठनात्मक एकजुटता, विवेकपूर्ण नेतृत्व और कर्मनिष्ठ समर्पण से मार्ग प्रशस्त किया है। हमें विश्वास है कि नव निर्वाचित कार्यसमिति संगठन को और अधिक प्रगतिशील, सक्रिय और प्रभावशाली बनाएगा श्री शुक्ल ने अधिवेशन में आये हुए शिक्षकों शिक्षिकाओं का आभार प्रकट करते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया कि इतने बड़ी संख्या में आप लोगों ने आकर मुझे व मेरी कार्यसमिति को जो समर्थन दिया है यह आप सभी का सहयोग मुझ पर ऋण है इसे चुकता करने के लिए मैं सदैव सेवाभाव से आपके लिए पूर्व की भांति समर्पित रहूंगा।कार्यवाहक अध्यक्ष अभिनव सिंह ने कहा कि दादा का शिक्षकों के प्रति समर्पण ही है जो सभी लोगों का समर्थन हमेशा उन्हें प्राप्त हुआ है तथा वह विपरीत परिस्थितियों में भी आप सभी की सेवा कर रहें है।श्री चौहान ने कहा कि अब दादा के नेतृत्व व मार्गदर्शन से हम सभी पदाधिकारीगण इस विकास क्षेत्र को समस्या विहीन ब्लॉक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।टीम आरएसएम द्वारा भ्रष्टाचारियों के विरोध में जारी संघर्ष को और गति प्रदान करते हुए इस विकास क्षेत्र को समस्या विहीन ब्लॉक बनाना ही हम सभी की प्राथमिकता होगी और
मजबूत संगठन से ही शिक्षकों की समस्याओं को दूर कराया जा सकता है।निर्विरोध नवनिर्वाचित महामंत्री लोकतंत्र शुक्ल ने कहा कि शिक्षक हित की लड़ाई सदैव लड़ते रहेंगे। साथियों ने पुनः जो भरोसा जताया है, उस पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे।इस अवसर पर 
 जया मौर्य विभा सिंह,रमेश वर्मा,कृष्ण मोहन दुबे,राम प्रकाश  अंजू गुप्ता,अर्पित श्रीवास्तव,प्रभुजीत कौर,देवेंद्र पाल,मालती देवी सपना बाजपेयी ,संगीता गौतम दिव्या सिंह, सुनीता देवी शैलेन्द्र कुमार वर्मा  वीरेंद्र प्रताप सिंह आलोक सिंह,पीयूष सिंह,जेपी मौर्य,धीरज कुमार मीनू जायसवाल,अमरीश नीरज मो0 आरफीन राजेन्द्र प्रसाद शर्मा,राम रतन शशिलेश कुमार  नीतू सिंह अलका अवस्थी मीनू,शमा सिंह,स्मिता,प्राची,स्मिता,संगीता, दिव्या भटनागर, सीमा वर्मा,बीना शुक्ला, सरिता वर्मा,अर्चना मिश्रा,नंदिता,अर्पित श्रीवास्तव  नीलम सिंह,रामायणी मिश्रा, विभा दीपमाला अर्चना यादव,मनीष श्रीवास्तव,अर्चना, धीरज,अनीता वर्मा,माला उपाध्याय,चेतना सुशीला,उपमा शुक्ला, ललिता बाजपेई शालिनी सिन्हा, रेनू सिंह,अनीता,स्वेता मिश्रा,पुष्पा द्विवेदी,तसमीन, सुधा सिंह, सुधा यादव,नीतू वर्मा मीनू जायसवाल कमलेश यादव सुनीता अलका सिंह खुश्बू जायसवाल, नरेंद्र कुमार श्रद्धा गौड़ साधना उषा सिंह दुर्गेश त्रिवेदी रेखा मिश्रा सुनीता दीक्षित रेखा वर्मा प्रियंका प्रजापति,आराधना मिश्रा स्वेता तिवारी,शिखा रेनू वर्मा ज्योति सिंह शोभा मिश्रा कविता गौतम विनीता अनामिका सिंह रत्नादेवी रवींद्र दिवाकर,राज कुमार अमित त्रिवेदी,अजमल,अनीता सिंह गायत्री दीक्षित प्रतिमा राखी श्रीवास्तव ज्योति वर्मा सारिका सिंह रश्मि चौधरी मंजू यादव समेत सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहें।