रायबरेली-शासन प्रशासन के आश्वासन के पश्चात युवा भाजपा नेता की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल हुई स्थगित

रायबरेली-शासन प्रशासन के आश्वासन के पश्चात युवा भाजपा नेता की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल हुई स्थगित

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:- 9935593647

बछरावां रायबरेली। बीते मंगलवार को कस्बे में स्थित श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज के क्रीड़ा स्थल की भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा किए जा रहे कब्जे को लेकर युवा भाजपा नेता हरिओम चतुर्वेदी अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार क्रीड़ा स्थल मैदान पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर सुबह 11:00 से बैठ गए। इस दौरान श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज के समस्त शिक्षकों एवं अन्य स्टाफ, व्यापारियों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं आसपास के क्षेत्र के तमाम लोगों का समर्थन उन्हें उक्त भूख हड़ताल के दौरान मिला। हड़ताल का कारवां बढ़ता देख शासन प्रशासन के अधिकारियों का कुछ देर में धरना स्थल पर पहुंचने का कार्यक्रम शुरू हो गया है। अधिकारियों के काफी समझाने के बाद भी युवा भाजपा नेता हरिओम चतुर्वेदी अपनी मांगों पर अड़े रहे और उन्होंने हड़ताल समाप्त नहीं किया। परंतु मंगलवार के देर रात 8:00 बजे के आसपास उपजिलाधिकारी महाराजगंज गौतम सिंह के आश्वासन के पश्चात उन्होंने अपनी मांगों को लेकर जिला अधिकारी संबोधित ज्ञापन उन्हें सौपा और क्षेत्र के वरिष्ठ कर्मचारी नेता प्रेमानंद चतुर्वेदी के हाथों जूस पीकर अपनी भूख हड़ताल को स्थगित किया। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए युवा भाजपा नेता हरिओम चतुर्वेदी ने बताया कि यह अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल अभी समाप्त नहीं हुई है, इसे अधिकारियों के आश्वासन के पश्चात स्थगित किया गया है। साथ ही साथ उक्त भूमि पर कब्जे को लेकर जो भी मांगे हैं रखी गई है उन पर अपने युवा साथियों एवं इस अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल में मेरा सहयोग करने वाले सभी वरिष्ठ जनों, पत्रकार बंधुओ एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से वार्ता कर उपजिलाधिकारी महाराजगंज गौतम सिंह को जिलाधिकारी संबोधित ज्ञापन सौंप कर यह हड़ताल स्थगित की  गई है। किंतु अगर जिम्मेदार अधिकारी मेरी इन मांगों पर जल्द कार्यवाही नहीं करते हैं तो यह हड़ताल फिर शुरू कर दी जाएगी। साथ ही साथ उन्होंने अपनी इस हड़ताल में सहयोग करने वाले क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, विद्यालय के स्टाफ, व्यापारी बंधु, पत्रकारों एवं अन्य लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया है। साथ ही जब उनसे यह पूछा गया कि क्षेत्र व कस्बे में जो भी अन्य जमीनें है, जिन पर भूमाफियाओं ने पूर्व से कब्जा कर रखा है, उनका क्या होगा, तो उन्होंने कहां कि अगर सभी का सहयोग प्राप्त होगा, तो उन जमीनों को भी  भूमाफियाओं के चंगुल से मुक्त कराने के लिए भूमाफियाओं के विरुद्ध आवाज उठाई जाएगी।