रायबरेली-आत्महत्या के मामले में मृतका की माँ की तहरीर पर पुलिस ने युवक के विरुद्ध केस किया दर्ज

रायबरेली-आत्महत्या के मामले में मृतका की माँ की तहरीर पर पुलिस ने युवक के विरुद्ध केस किया दर्ज

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी 




ऊंचाहार-रायबरेली-युवक द्वारा लगातार परेशान किये जाने पर विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, मामले में मृतका की माँ की तहरीर पर पुलिस ने युवक के विरुद्ध केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
मामला क्षेत्र के पूरे पाण्डेय मजरे कन्दरावां गाँव का है, जहां सोमवार की देर शाम गाँव निवासी सपना पाल ने घर के भीतर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया था,मामले में उस वक्त नया मोड़ सामने आया जब मृतका की माँ मालती देवी ने पड़ोसी गाँव पूरे तिवराईन मजरे खरौली निवासी अंकित कुमार पर बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया, मामले में पुलिस ने अंकित कुमार के विरुद्ध आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी, बुधवार की सुबह पुलिस ने चड़रई चौराहे के पास से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि मृतका की माँ की तहरीर पर युवक के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।