रायबरेली-लक्ष्मीगंज बाजार में एसडीएम व तहसीलदार नें तालाब की जमीन पर अतिक्रमण को हटवाया,,,

रायबरेली-लक्ष्मीगंज बाजार में एसडीएम व तहसीलदार नें तालाब की जमीन पर अतिक्रमण को हटवाया,,,

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली-रोहनियां ब्लाक के लक्ष्मीगंज बाजार में जिलाअधिकारी के निर्देश पर एसडीएम व तहसीलदार की मौजूदगी में शुक्रवार की देर शाम तालाब की जमीन पर किये गए, अतिक्रमण को हटवाने की कार्यवाई की गई।
पयागपुर नदौरा निवासी पूर्व प्रधान राजकिशोर तिवारी व अनूप कुमार पाण्डेय ने जिलाधिकारी से ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले लक्ष्मीगंज बाजार में गाटा संख्या 452 जो राजस्व अभिलेखों में तालाब दर्ज है,उस पर किये गए अतिक्रमण की लिखित शिकायत की थी।
जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम सिदार्थ चौधरी, तहसीलदार दीपिका सिंह, नायब तहसीलदार सुजीत कुमार सिंह की मौजूदगी में पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाई की।
एसडीएम सिदार्थ चौधरी ने बताया कि जिलाधिकारी के पास जो शिकायत की गई थी ,मौके पर बराती लाल जायसवाल द्वारा अतिक्रमण किया गया था, जिसे हटवाया गया है अन्य स्थानों पर सरकारी जमीनों पर भी किये अतिक्रमण को चिन्हित कर उन पर कार्यवाई की जायेगी।