रायबरेली-ऊंचाहार में ग्राम न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन,,

रायबरेली-ऊंचाहार में ग्राम न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन,,

-:विज्ञापन:-



  रिपोर्ट-सागर तिवारी


- 185 में से 95 वादों का निस्तारण, 950 रुपए का अर्थदंड वसूला

ऊंचाहार-रायबरेली-राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देश पर 10 मई 2025 को ऊंचाहार ग्राम न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली के तत्वाधान में आयोजित इस लोक अदालत की अध्यक्षता ग्राम न्यायाधिकारी परितोष प्रकाश ने की।

ग्राम न्यायाधिकारी परितोष प्रकाश ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित वादों के खिलाफ किसी भी अदालत में अपील नहीं की जा सकती। लोक अदालत में कुल 185 वादों में से 95 वादों का निस्तारण प्री लिटिगेशन के माध्यम से किया गया। इस दौरान 950 रुपए का अर्थदंड भी वसूला गया।

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली के पीएलवी जितेंद्र कुमार द्विवेदी, पेशकार रामकुमार शुक्ला, स्टेनो अमरेश कुमार, सुभाष श्रीवास्तव और देवी दयाल अंकित कुमार सहित वादीगण और न्यायालय स्टाफ उपस्थित रहे।