रायबरेली-मामूली विवाद में हुई हिंसक झड़प , पिता पुत्री घायल

रायबरेली-मामूली विवाद में हुई हिंसक झड़प , पिता पुत्री घायल

-:विज्ञापन:-




   रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार-रायबरेली-ईंट उठाकर ले जाने पर हुए हुई हिंसक झड़प ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामूली कहासुनी के बाद परिवार के पिता वा बेटे ने पुत्री व  पीता को पीटकर कर घायल कर दिया। गंभीर अवस्था में घायलों को सीएचसी ले जाया गया। मामले में कोतवाली पुलिस से शिकायत किया गय है। 
        मामला कोतवाली क्षेत्र के सबीसपुर मजरे कोटरा बहादुरगंज गांव का है। यहां का रहने वाले अर्जुन प्रसाद के घर के सामने शुक्रवार को सरकारी नई नाली निर्माण के लिए खुदाई की जा रही है। इसमें निकलने वाली ईंट को अर्जुन प्रसाद की बेटी राजवती उठाकर अपने दरवाजे पर लगा रही थी। आरोप है कि परिवार के ही पिता पुत्र ने बेजा गाली गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते ही इस गाली गलौज ने हिंसक रूप ले लिया और आक्रोशित पिता पुत्र ने अर्जुन कुमार और उसकी बेटी राजवती पर हमला कर दिया। बीच बचाव करने गई अर्जुन प्रसाद की पत्नी को की भी पिटाई का आरोप है। मारपीट के दौरान अर्जुन प्रसाद के सर में गंभीर चोट आ गई और वह जमीन पर गिर गए। गंभीर अवस्था में अर्जुन प्रसाद को सीएचसी के जाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। उसके बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है।
कोतवाल संजय कुमार से फोन कर सम्पर्क जानकारी का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन नहीं रिसीव किया।