रायबरेली-घटिया गुणवत्ता से निर्माण कर ठेकेदार काली कमाई में सभी नगर पंचायत अधिकारी की है सहमति,,,,?

रायबरेली-घटिया गुणवत्ता से निर्माण कर ठेकेदार काली कमाई  में सभी नगर पंचायत अधिकारी की है सहमति,,,,?

-:विज्ञापन:-




 रिपोर्ट-सागर तिवारी 



ऊंचाहार-रायबरेली-नगर पंचायत की ओर से बन रहे नाला में घटिया गुणवत्ता से निर्माण कर ठेकेदार काली कमाई कर रहे हैं। यह सिलसिला अनवरत चलता रहा है। खुले आम नाला निर्माण में अनियमितता बरती जा रही है। जिम्मेदार कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। मानो हिस्सा लेकर आँखें आँखें मूंद ली हों।  निकाय में खुली लूट मची है। आशंका जताई जा रही है कि सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है 
       नगर के वार्ड नम्बर 8 तकिया नूरशाह में ऊंचाहार पिपरहा रोड के किनारे लाखों कीमत से निकाय द्वारा नाला का निर्माण कराया जा रहा। इस निमार्ण में नाली कहीं सकरा और कहीं चौड़ा कर दिया गया। इसके साथ ही घटिया ईंट और गुणवत्ता विहीन मसाले से नाला का निर्माण किया जा रहा है। मजे की बात ये है कि इसी ठेकदार द्वारा कस्बे के अलग अलग स्थान पर निकाय का घटिया कार्य करवाया जा रहा है और किसी भी जिम्मेदार ने सुध नहीं लिया। अब यही ठेकदार बेखौफ होकर घटिया नाला का निर्माण कर रहा है। 
अधिशाषी अधिकारी सिकंदरदित्य ने बताया कि मामले तत्काल जांच करवाकर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।