रायबरेली- ऊंचाहार में रेलवे ट्रैक की चाबियों को निकालने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

रायबरेली- ऊंचाहार में रेलवे ट्रैक की चाबियों को निकालने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार/रायबरेली में रेलवे ट्रैक की चाबियों को निकालने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिससे रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया है। वीडियो में रेल पटरी की कई चाबियां बाहर पड़ी हुई दिख रही हैं, जबकि कुछ चाबियां ढीली हैं।
यह वीडियो ऊंचाहार नगर के ओवर ब्रिज के नीचे स्थित रेलवे ट्रैक का बताया जा रहा है। चाबियों के साथ छेड़छाड़ का अंदेशा और किसी साजिश की आशंका जताई जा रही है।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि वे इस मामले की छानबीन कराएंगे। ऊंचाहार रेलवे स्टेशन से रायबरेली की ओर जाने वाली रेल लाइन पर क्रॉसिंग संख्या 44 ए स्थित है, जहां यह घटना हुई है।