रायबरेली-समाजसेवी संस्था द्वारा पांच निर्धन कन्याओं की कराया विवाह,,,,,

रायबरेली-समाजसेवी संस्था द्वारा पांच निर्धन कन्याओं की कराया विवाह,,,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी 



ऊंचाहार-रायबरेली-समाजसेवी संस्था द्वारा तीसरी बार आयोजित पांच निर्धन कन्याओं के विवाह का कार्यक्रम शनिवार की देर रात सकुशल सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में आमतौर पर होने वाली शादी कार्यक्रम की तरह ही रस्म अदायगी की गई।दहेज के सामान से लेकर खाने पीने का इंतजाम रहा।जयमाल के दौरान पांचों जोड़ो को कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने आशीर्वाद प्रदान किया ।
ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के बाबूगंज बाजार स्थित जायसवाल मैरिज लॉन में समाजसेवी संस्था सत्यमेव जयते सेवा संस्थान द्वारा तीसरी बार पांच निर्धन कन्याओं के विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें आमतौर पर होने वाली शादियों की तरह ही बैंड बाजे के साथ बारात पहुंची।जहां बारातियों का स्वागत किया गया।जिसके बाद जयमाल कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों तथा कार्यक्रम में मौजूद अन्य लोगों द्वारा पांचो जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया गया।कार्यक्रम में आने वाले लोगों का संस्था के अध्यक्ष राकेश जायसवाल व संरक्षक अजय गुप्ता द्वारा स्वागत किया गया।पांचो जोड़ो के लिए शादी में मिलने वाले दहेज के सामान की व्यवस्था की गई थी।इसके अलावा भोजन व नाश्ते का भी प्रबंध किया गया।संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा शादियों की तरह रस्म अदायगी की गई।शादी कार्यक्रम में वर व कन्या पक्ष के लोग शामिल रहे।तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने भी इस शादी कार्यक्रम में शिरकत की और वर व कन्या को आशीर्वाद प्रदान किया।
संस्था के संरक्षक अजय गुप्ता ने बताया कि तीसरी बार पांच निर्धन कन्याओं के विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।जिसमें संस्था के लोगों के अलावा क्षेत्रीय लोगों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया है।ये कार्यक्रम अनवरत जारी रहेगा।
इस शादी कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ऊंचाहार के अलावा डलमऊ, सलोन, लालगंज की निर्धन कन्याओं का विवाह कराया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष राकेश जायसवाल, संरक्षक अजय गुप्ता के अलावा महामंत्री सुनील साहू,कोषाध्यक्ष विनोद मौर्य, उपाध्यक्ष विजय सोनी,सदस्यों में मनकेश मौर्या,आशीष गुप्ता, मुकेश सोनी, राजदेव साहू, राजेश जायसवाल आदि लोगों ने अहम भूमिका निभाई।