रायबरेली-मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर राइजिंग चाइल्ड स्कूल में हुए विविध कार्यक्रम

रायबरेली-मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर राइजिंग चाइल्ड स्कूल में हुए विविध कार्यक्रम

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली-मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रायबरेली शहर के प्रभुटाउन स्थित राइज़िंग चाइल्ड स्कूल में अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में भावनात्मक और सांस्कृतिक दोनों ही विषयों की झलक देखने को मिली। प्रधानाचार्या सीमा श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में बच्चों के व्यक्तित्व विकास में माताओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि माताएँ न केवल परिवार की रीढ़ होती हैं, बल्कि वे बच्चों की नैतिक नींव को भी मज़बूत करती हैं। प्रबंधक अरविन्द श्रीवास्तव ने अपने प्रेरणादायक वक्तव्य में बच्चों में अच्छे संस्कारों को विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों का रैंप शो रहा, जिसमें बच्चों ने मातृत्व की कल्पना के साथ अपनी-अपनी शिक्षिकाओं के साथ कैटवॉक कर सभी का मन मोह लिया। “तू कितनी अच्छी है माँ”, “माँ मुझे अपने आँचल में छिपा ले” आदि गीतों पर बच्चों ने खूब मस्ती किया। ओशिका, अंबावीर, तिश्या, आदित्यवीर, अथर्व आदि बच्चों का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी रवीन्द्र नाथ हरी सहित समस्त शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।