Raibareli-पुलिस की कार्यशैली से तंग आकर दुष्कर्म पीड़िता ने खाया जहरीला पदार्थ

Raibareli-पुलिस की कार्यशैली से तंग आकर दुष्कर्म पीड़िता ने खाया जहरीला पदार्थ
Raibareli-पुलिस की कार्यशैली से तंग आकर दुष्कर्म पीड़िता ने खाया जहरीला पदार्थ

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


रायबरेली-महिला अपराधों पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस प्रशासन खूब दावे कर रहा है, लेकिन जमीन जमीनी स्याह है। पुलिस की चौखट पर दुष्कर्म पीड़िताओं को भी दुत्कार कर भगाया जा रहा है। पुलिस की कार्यशैली से तंग आकर दुष्कर्म पीड़िता ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में जहर पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला की हालत बिगड़ देख आनंद आनंद पुलिस कर्मियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां
2017 से हो रही युवती का शारीरिक शोषण

प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का आरोप है कि एक युवक 2017 से उसका जबरन शारीरिक शोषण कर रहा है। पीड़िता 31 जनवरी 2024 को खीरो थाने में शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की गुहार लगाई। ‌ पुलिस ने क्या कहते हुए मामले को ठंडा में बस्ती में डाल दिया कि प्रकरण लालगंज कोतवाली क्षेत्र में आता है।पीड़िता ने कोतवाली में दो फरवरी 2024 को शिकायती पत्र देकर आरोपित पर कार्यवाही की मांग की। लेकिन इस बार भी पुलिस ने प्रकरण को गंभीरता से नहीं लिया। पीड़ित महिला ने क्षेत्राधिकार को 3 फरवरी को शिकायती पत्र देकर आपबीती बताई। इसके बाद पांच , आठ फरवरी को पुलिस अधीक्षक को भी इसी आशय का शिकायती पत्र दिया। महिला का आरोप है लालगंज कोतवाली में बुलाकर आरोपित पर कार्रवाई के बजाय पुलिस ने समझौता के लिए दबाव बनाना शुरू किया।


एसपी की मौजूदगी में पिया जहर
12 फरवरी को पिता ने एसपी को शिकायती पत्र दिया लेकिन इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। गुरुवार को पुलिसिया कार्यवाही से नाराज दुष्कर्म पीड़िता ने एसपी की मौजूदगी में कार्यालय परिसर में जहर पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। महिला के जहर पीने की खबर मिलते ही पुलिस कर्मियों में अपरा तफरी मच गई।

पुलिस कर्मियों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक होता देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया। महिला के परिजनों ने भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

वही जब अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह से बात की गई तो ‌महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।‌ स्वास्थ्य में सुधार न होने पर लखनऊ रेफर किया गया है। प्रकरण पर कार्यवाही की जा रही है।