रायबरेली-परिस्थितियां कुछ भी हो , ऊंचाहार हमेशा दिल में रहता है - डा . मनोज पांडेय

रायबरेली-परिस्थितियां कुछ भी हो , ऊंचाहार हमेशा दिल में रहता है - डा . मनोज पांडेय
रायबरेली-परिस्थितियां कुछ भी हो , ऊंचाहार हमेशा दिल में रहता है - डा . मनोज पांडेय

-:विज्ञापन:-



       रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली -प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक डा . मनोज पांडेय ने सोमवार को क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर सभाओं को संबोधित करते हुए ऊंचाहार से भावनात्मक रिश्तों के जोडा और कहा कि ऊंचाहार हमेशा दिल में रहता है , यहां का एक एक व्यक्ति मेरा है और मैं सभी के लिए समर्पित हूं । 
      पूर्व मंत्री ने सोमवार को क्षेत्र के गांव कल्याणपुर अड्डा, जगदीशपुर ,मिर्जापुर ऐहारी ,  इंदर का पुरवा ,कालिका नगर कालोनी , प्रताप का पुरवा, छिपिया ,ब्राह्मणों का नदौरा ,दिलमनपुर , डिडौली , कल्याणपुर, ऊंचाहार नगर के अलीगंज मोहल्ला ,महादेवन मोहल्ला और बस स्टेशन पर छोड़ी बड़ी सभाओं को संबोधित किया । इस दौरान उन्होंने कहा कि ऊंचाहार का प्रत्येक नागरिक उनके लिए परिवार के सदस्य जैसा है। यहां के लोगों के कल्याण और उनके विकास के लिए वह लगातार तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में परिस्थितियों कैसी भी हो ,लेकिन ऊंचाहार हमेशा उनके दिल में रहता है ।यहां के लोगों का दुख उनका अपना दुख है ।उन्होंने कहा कि सन 2012 में ऊंचाहार से विधायक बनने के बाद पूरे क्षेत्र को विकसित करने का भरसक प्रयास किया गया है। क्षेत्र में सड़क ,  नहरों में पानी , स्वास्थ सेवा , विद्यालय , बिजली की समस्या से निजात दिलाने के लिए उन्होंने रात दिन काम किया है। यहां के लोगों से उनका बड़ा भावनात्मक रिश्ता जुड़ा हुआ है। इस दौरान विशेष रूप से बिंदेश्वरी तिवारी ,आशीष तिवारी, रोहित पासी, पुत्तन सिंह,रामनाथ पासी, जगतपाल, जितेंद्र पासी, शिव बालक पटेल, नरेंद्र सिंह, शिवपुजन,अनिल पान्डेय, गुरुदीन ,शारदा मौर्य , सुनील पांडेय , आशीष शुक्ला , संतोष पाल ,ओमप्रकाश साहू और कौशलेंद्र गुप्ता उर्फ नान मौजूद थे।