रायबरेली-हादसे के बाद लगा दिया दूसरे चालक का कागजात , जांच में हुआ खुलासा

रायबरेली-हादसे के बाद लगा दिया दूसरे चालक का कागजात , जांच में हुआ खुलासा

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार , रायबरेली - एक ट्रक चालक ने सड़क हादसे के बाद अपने साथी का कागजात मुकदमे में लगा दिया । इन कागजात की जब पड़ताल की गई तब मामले का खुलासा हुआ है । अब मामले की शिकायत कोतवाली में की गई है ।
      कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे भैरव मजरे कंदरावा निवासी अमरेश कुमार ट्रक चलाते थे । उनके साथ गदागंज थाना क्षेत्र का एक साथी भी ट्रक पर चलता था । इस दौरान उसने अमरेश का ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य कागजात का फोटो अपने मोबाइल फोन में ले लिया । इसके कुछ समय बाद अमरेश मुंबई चला गया । इस बीच उसके साथी से गदागंज थाना क्षेत्र में एक ट्रक से हादसा हो गया । आरोप है कि सहयोगी ने हादसे में उस कागजात को लगा दिया , जो उसने मोबाइल फोन में किया था ।मामला जब न्यायालय पहुंचा और कागजात के सत्यापन के लिए अमरेश के घर पुलिस पहुंची तो उसे पूरे मामले की जानकारी हुई । उसके बाद कोतवाली पहुंचकर उसने मामले की तहरीर दी है । कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है , इसलिए यह शिकायत न्यायालय में की जानी चाहिए।