रायबरेली-अकीदत के साथ मना शब-ए-बारात का त्योहार,,

रायबरेली-अकीदत के साथ मना शब-ए-बारात का त्योहार,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार-रायबरेली- शब-ए-बारात का त्योहार रविवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। देर शाम मुस्लिम समुदाय  ने मजारों पर जाकर इबादत की। अपने पूर्वजों को याद किया। यह पर्व रात भर जागकर इबादत की है।
       क्षेत्र  के विभिन्न इलाकों में कब्रिस्तानों में पहुंच कर पूर्वजों को याद किया। मजारों व दरगाहों का रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। इस अवसर पर आतिशबाजी भी की गई। बच्चों व युवाओं ने पटाखे छोड़े। नगर के करबला , बड़ी पांच पीर लाइन शाह बाबा समेत विभिन्न मुस्लिम  मोहल्लों में शब ए बारात का त्योहार मनाया गया। मजारों के पास लाइटिग की व्यवस्था की गई थी। ताकि वहां पर पहुंचने वाले लोगों को कोई दिक्कत न हो। इस्लाम धर्म के जानकार बताते हैं कि शब-ए-बारात की रात अल्लाह की रहमत बरसती है। मुसलमान रात भर जागकर कुरान की तिलावत करते हैं। अल्लाह से गुनाहों से माफी मांगते हैं। दुनिया से रुख्सत हो चुके लोगों के लिए मगफिरत के लिए दुआ करते हैं। बंदों की दुआओं को अल्लाह कबूल करते हैं।