रायबरेली - सी०एम० युवा उद्यमी विकास योजना के अंतर्गत मेगा क्रेडिट कैम्प/समीक्षा बैठक संपन्न

रायबरेली - सी०एम० युवा उद्यमी विकास योजना के अंतर्गत मेगा क्रेडिट कैम्प/समीक्षा बैठक संपन्न

-:विज्ञापन:-

ब्यूरो - 

सीडीओ ने 10 सफल उ‌द्यमियों को चेक वितरित कर किया सम्मानित

रायबरेली- मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता की अध्यक्षता में  महात्मा गांधी सभागार में सी०एम० युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत मेगा क्रेडिट कैम्प एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा योजनान्तर्गत ऋण प्राप्त कर सफलतापूर्वक उद्यम संचालित वाले 10 सफल उ‌द्यमियों को चेक वितरित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपस्थित उद्यमियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा गया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत युवा ऋण प्राप्त कर अपने सपनों को नयी उड़ान दे रहे हैं। इस तरह के युवा समाज में नवचेतना का संचार करते हुए इकाइयों की स्थापना के माध्यम से रोज़गार सृजन के नए अवसर उत्पन्न कर रहे हैं एवं समाज के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत भी बन रहे हैं। अग्रणी जिला प्रबंधक रूपेश दुबे द्वारा अवगत कराया गया कि इस क्रेडिट कैम्प हेतु 20 फरवरी 2026 तक उच्च स्तर से 89 पत्रावलियों का लक्ष्य प्राप्त हुआ था जिसके सापेक्ष 103 पत्रावलियों का वितरण किया जा चुका है। जो कि आवंटित लक्ष्य का 88% है। तत्पश्चात मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अच्छी प्रगति वाले बैंकों यथा बैंक ऑफ महाराष्ट्र, भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ़ बडौदा, उ.प्र. ग्रामीण बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक आदि की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि इन सभी बैंकों के कारण जनपद प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में शीर्ष 10 जनपदों में नौवें स्थान पर है। उनके द्वारा उपस्थित सभी बैंकों के जिला समन्वयकों से शीर्ष 05 जनपदों में स्थान प्राप्त करने की उद्देश्य से कार्य करने की रणनीति बनाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में उपस्थित कम प्रगति वाले बैंकों के जिला समन्वयकों यथा केनरा बैंक, एक्सिस बैंक आदि से उन्होंने स्वीकृति/वितरण की कार्यवाही को प्राथमिकता प्रदान करते हुए 15 मार्च 2026 तक समस्त लंबित प्रकरणों पर स्वीकृति/वितरण करने हेतु निर्देशित किया ताकि आवंटित लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित की जा सके। इस मौके पर उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य सहित बड़ी संख्या में बैंकर्स, विभागीय कर्मचारी एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।