रायबरेली-बाइक व ई-रिक्शा की हुई टक्कर, बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

रायबरेली-बाइक व ई-रिक्शा की हुई टक्कर, बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अमित अवस्थी

बछरावा- रायबरेली-अनियंत्रित ई रिक्शा व तेज रफ्तार बाइक की एक दूसरे से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना सोमवार दोपहर 2:00 बजे के आसपास की है। जब थाना क्षेत्र के ग्राम राजामऊ में ई रिक्शा एवं बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे राहगीरों ने 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया। जहां युवक के प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर  किया गया है। जानकारी प्राप्त हुई है युवक मनीष पुत्र कमलेश कुमार निवासी असरेंदा थाना मौरावा जनपद उन्नाव का निवासी है जो अपने किसी कार्य से राजामऊ गया हुआ था। और वापस अपने गांव की ओर जा रहा था तभी दुर्घटना का शिकार हो गया।