रायबरेली-श्रमिकों को अंतर्जनपदिय भट्ठे पर मजदूरी को ले जाकर ठेकेदार द्वारा मारपीट करने का आरोप,,,

रायबरेली-श्रमिकों को अंतर्जनपदिय भट्ठे पर मजदूरी को ले जाकर ठेकेदार द्वारा  मारपीट करने का आरोप,,,

-:विज्ञापन:-

 रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली- श्रमिकों को अंतर्जनपदिय भट्ठे पर मजदूरी के लिए ले जाकर ठेकेदार द्वारा उनके साथ  मारपीट करने का गम्भीर मामला सामने आया है। उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्रमिकों के परिजनों ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर से शिकायत दर्ज कराकर उनकी सुरक्षा की माँग की है। 
        ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के कल्याणी गांव निवासी रेशमा बानो, बाबूखान और मुन्ना ने शनिवार को मुख्यमंत्री पोर्टल के ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि करीब छह माह पूर्व जगतपुर का रहने वाले एक ठेकेदार उनके बेटे अशरफ अली, शराफत अली, जावेद और लियासत को गोरखपुर ईंट भट्टे पर एक हज़ार ईंट ढुलाई के एवज 240 रुपए  मजदूरी देने की बात तय करके उन्हें ले गया था। किन्तु वहां पहुंचकर न उन्हें समय पर खाना मिलता था और न ही खर्च के लिए पैसे मिलते थे। आरोप है छह माह बर्दाश्त करने के बाद उनके बच्चों ने ठेकेदार पर मजदूरी देने का दबाव बनाया तो उसने शनिवार की सभी को जमकर पीटा जिससे उनके सर और हाथ पैर में चोटें आईं हैं। साथी श्रमिकों ने उन्हें ईलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका ईलाज किया गया है। घायल श्रमिकों ने फोन कर मारपीट की जानकारी परिजनों को बताई तो परिजनों ने ठेकेदार को नामजद करते हुए दोपहर में मुख्यमंत्री के ऑनलाइन पोर्टल शिकायत दर्ज कराई है। 
श्रमिकों के परिजन मुन्ना, बाबू खान और रेशमा बानो ने बताया कि उनके बेटों के साथ ठेकेदार ने मारपीट की है वह गोरखपुर के अस्पताल में भर्ती हैं उन्हें गंभीर चोटे आई हैं। घर आने के लिए उनके पास किराया तक के पैसे नहीं हैं। अब हम सब उन्हें लेने के लिए गोरखपुर जायेंगे