रायबरेली- ब्लाक सभागार में भाजपा शिक्षक विधायक ने नारी शक्ति वंदन अभियान का आयोजन

रायबरेली- ब्लाक सभागार में भाजपा शिक्षक विधायक ने नारी शक्ति वंदन अभियान का आयोजन

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार-रायबरेली: ब्लाक सभागार में वृहस्पतिवार को भाजपा विधानसभा सदस्य ने नारी शक्ति वंदन अभियान का आयोजन किया। इस दौरान ऊंचाहार के अलावा रोहनिया, जगतपुर व गौरा के स्वयं सहायता समूह व एनजीओ के सदस्यों को सम्मानित किया। 
        इस दौरान शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो या खेल का। भाजपा सरकार में महिलाओं को सशक्त बनाने पर बोल दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की नारी शक्ति दुनिया भर में अपना परचम लहरा रही हैं। इस दौरान गो वास स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक मिशन प्रबंधक अरविंद कुमार विपिन कुमार पांडेय, स्वयं सहायता समूह की अंशु माला सोनी, पुष्पा देवी, अफसाना बानो, उषा देवी, शीला देवी, मायावती, रेखा देवी, निशा, शीला देवी, उर्मिला, विजय श्री मौर्या, गुड़िया देवी समेत काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।