रायबरेली-व्हाट्सएप हैक करके अश्लील मैसेज भेजने की शिकायत

रायबरेली-व्हाट्सएप हैक करके अश्लील मैसेज भेजने की शिकायत

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार-रायबरेली-किसी ने एक युवक के मोबाइल नंबर का व्हाट्सएप हैक कर लिया है और उसके रिश्तेदारों को अश्लील मैसेज व वीडियो भेज रहा है । परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस से मदद मांगी है ।
     क्षेत्र के गांव ब्रह्मजीत पुर निवासी रमाकांत मौर्य का कहना है कि उसके मोबाइल नंबर से सृजित व्हाट्सएप को किसी ने हैक कर लिया । उसके बाद उसने उसके नंबर से जुड़े रिश्तेदारों और मित्रों को अश्लील वीडियो और मैसेज भेजना शुरू कर दिया । जब रिश्तेदारों ने उसे यह सूचना दी तो वह परेशान हो गया । उसने मोबाइल जानकारों की मदद ली , किंतु इसके बावजूद हैकर उसके व्हाट्सएप का लगातार प्रयोग कर रहा है । बुधवार को उसने कोतवाली में मामले की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है ।