रायबरेली-सदस्य, गो सेवा आयोग की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय गो संरक्षण एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न

रायबरेली-सदस्य, गो सेवा आयोग की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय गो संरक्षण एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

गोवंशों को हीट वेब से बचाव के लिए किया जाए पर्याप्त उपाय:रमाकांत


रायबरेली-  जनपद स्तरीय गो संरक्षण एवं अनुश्रवण समिति की बैठक बचत भवन स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में हुईं। बैठक की अध्यक्षता श्री रमाकांत उपाध्याय मा0 सदस्य, उ0प्र0 गो सेवा आयोग, लखनऊ ने की।
          बैठक में सदस्य गो सेवा आयोग ने गोआश्रय स्थलों में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 अनिल कुमार ने सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी।
श्री रमाकांत ने कहा कि गोशालाओं में हरा चारा मूलभूत आवश्यकता है। हरे चारे की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए एनजीओ का भी सहयोग लिया जाए। गोवंश को हीट वेव से बचने के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था रखी जाए। साथ ही समय-समय पर उनकी चिकित्सकीय जांच भी कराई जाए। आश्रय स्थलों पर कूलर पंखे लगाए जाएं।
          उन्होंने ने कहा कि गाय का पौराणिक व वैज्ञानिक महत्व है। इस महत्व को बचाए रखने के गायों का संरक्षण आवश्यक है। गाय के गोबर और गोमूत्र का वैज्ञानिक तरीके से उपयोग किया जाए। जैविक खेती में गाय के गोबर का विशेष महत्व है। सभी गौशाला में  कम्पोजिट खाद बनाने की व्यवस्था अवश्य की जाए।
बैठक में जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार,पीडी सतीश मिश्रा, सभी पशु चिकित्सा अधिकारियों सहित खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।